点评:केरल एवं तमिलनाडु का टूर करते हुए हर जगह पर भाषा की समस्या और हम उत्तर भारतीयों को खाने की समस्या जोकि विकट लगी उसका सामना हर जगह करना पड़ा ।हर जगह मद्रासी थाली जो कि चावल दाल से भरपूर थी मिलेगी, चावल दाल तो हम खा सकते हैं पर मद्रासी स्टाइल के हमें पसंद नहीं है। पंजाबी ढाबा का बोर्ड देखकर ही मन खुश हुआ चलो अब हमें मेरी पसंद का खाना मिलेगा वाकई मीनू में हमें उत्तर भारतीय व्यंजन ही मिले सबसे बढ़िया यहां ऐसे सज्जन से मिलना हुआ जो कि उत्तराखंड के थे और नेहरू गांधी के जमाने की बातें धाराप्रवाह हिंदी में करते थे ,नाम उनका याद नहीं आ रहा है पर उनकी तस्वीर जरूर या लगा रहा हूं उन्होंने ऑर्डर भी प्रेम से लिया खाना भी प्रेम से खिलाया प्याज नींबू का सलाद जो हमें नहीं देखने को नहीं मिला उन्होंने बिना मांगे दीया। खाने की क्वालिटी और क्वांटिटी बेहतर लगी ।हॉल पहली मंजिल खुला हुआ और रोशनी से भरपूर है ।राजस्थान से इतनी दूर आकर अच्छा लगा खाना भी अच्छा लगा इन भाई साहब का धन्यवाद।
翻译:在喀拉拉邦和泰米尔纳德邦旅游,我们到处都要面对语言问题和我们北印度人很难吃的食物问题。到处都能吃到满是米饭和扁豆的Madrasi thali,我们可以吃米饭和扁豆。是的,但我们不喜欢 Madrasi 风格。看到Punjabi Dhaba的板子,心里好开心。来吧,现在我们可以吃到我喜欢的食物了,确实,我们的菜单里只有北印度菜。在这里最好的事情就是遇到这样一位来自北阿坎德邦的绅士曾经用印地语流利地谈论尼赫鲁·甘地时代。他们在那里,我不记得他们的名字,但我肯定会放他们的照片。食物的质量和数量都很好,一楼的大厅是开放的,光线充足。很高兴从拉贾斯坦邦远道而来,食物也很好,感谢这位兄弟。